उपचुनाव में भारी अंतर से मिलेगी जीत: येदियुरप्पा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जीत मिलने का दावा किया है। रविवार को उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस उपचुनाव के परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। येदियुरप्पा ने सत्तारूढ़ भाजपा को राजराजेश्वरी नगर और सिरा विधानसभा सीटों के …

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जीत मिलने का दावा किया है। रविवार को उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस उपचुनाव के परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

येदियुरप्पा ने सत्तारूढ़ भाजपा को राजराजेश्वरी नगर और सिरा विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भारी अंतर से जीत मिलने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि आर आर नगर 35,000-40,000 वोट के अंतर से जीतेंगे। सिरा में भी हम लगभग 20,000-25,000 मतों से जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं इसे आज नहीं कह रहा हूं, मैंने यह चुनाव से पहले और मतदान के दिन भी कहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने शायद इस अनुमान को हल्के में लिया है परिणाम आने के बाद सच्चाई का पता चल जाएगा। 100 प्रतिशत हम दोनों सीटों पर भारी अंतर से जीतेंगे।

इस बीच, एक्जिट पोल ने संकेत दिए हैं कि भाजपा राजराजेश्वरी नगर और सिरा उपचुनावों में जीत हासिल कर लेगी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान तीन नवंबर को हुआ, जिसमें क्रमशः 82.31 प्रतिशत और 45.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

संबंधित समाचार