डॉ राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय में इस साल आनलाइन ही होगी पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेबसाइट पर लॉ की 500 किताबे अपलोड सोमवार से 100 प्रतिशत कनेक्ट होंगे विधि छात्र अमृत विचार लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में नये सत्र से पढ़ाई की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। लेकिन इस नये सत्र से पढ़ाई आनलाइन करायी जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि नये सत्र में अपडेट सिलेबस के …

वेबसाइट पर लॉ की 500 किताबे अपलोड

सोमवार से 100 प्रतिशत कनेक्ट होंगे विधि छात्र


अमृत विचार लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में नये सत्र से पढ़ाई की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। लेकिन इस नये सत्र से पढ़ाई आनलाइन करायी जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि नये सत्र में अपडेट सिलेबस के माध्यम से 100 प्रतिशत छात्र आनलाइन कनेक्ट हो सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि आनलाइन पढ़ाई में छात्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दे जायेगी। इसके साथ लॉ की 500 किताबे भी वेबसाइट पर अपलोड की गयी है, इन किताबों को पढ़ने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन आइडी पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि अभी अभी तक विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच आनलाइन पढ़ाई की तैयारियां भी की गयी थी। पिछले तीन दिनों से इसका ट्रायल भी पूरा किया है, अब सोमवार से पूर्ण रूप से पढ़ाई शुरू हो जायेगी।
शिक्षकों को भी दिया गया प्रशिक्षण
इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया गया है, हाई इंटरनेट स्पीड की व्यवस्था के साथ क्लासों में वीडिया बनाने की भी व्यवस्था की गयी है। अधिकारियों ने बताया कि आनलाइन पढ़ाई कराते हुए शिक्षकों के वीडियो को रिकार्ड भी किया जायेगा। बाद में इन वीडियो के माध्यम से छात्रों को पढ़ने में आसानी होगी।
साफ—सफाई के लिए दिलायी गयी सपथ
नए सत्र से इस बार कानून की पढ़ाई में कई बदलाव किए गए हैं। आपसी समझौते को तरजीह के साथ ही मूट कोर्ट में इसे मुख्य विषय रूप में पढ़ाने की कवायद चल रही है। इसे लेकर बैठक भी हो चुकी है। बैठक के दोरान कोविड—19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को सपथ भी दिलायी जा चुकी है।
कोट….
विश्वविद्यालय में यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार पढ़ाई की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। आनलाइन पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होनी दी जायेगी। इसके साथ ही कोविड—19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को आदेश भी दिए गये हैं।
डॉ अलका सिंह प्रवक्ता विधि विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार