पुरानी रंजिश में महिला की लाठी से पीट – पीटकर हत्या
हत्या में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार रुदौली-अयोध्या। बीती रात लगभग नौ बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के मैरामऊ गांव निवासी पूर्णमासी रावत अपनी पत्नी रम्पता रावत व अपने बेटे के साथ रात में पानी लगा कर वापस लौट रहे थे कि रास्ते मे पहले से ही घात लगाए बैठे उन्हीं के पड़ोसी पटीदार व उनका रिश्तेदार …
हत्या में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
रुदौली-अयोध्या। बीती रात लगभग नौ बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के मैरामऊ गांव निवासी पूर्णमासी रावत अपनी पत्नी रम्पता रावत व अपने बेटे के साथ रात में पानी लगा कर वापस लौट रहे थे कि रास्ते मे पहले से ही घात लगाए बैठे उन्हीं के पड़ोसी पटीदार व उनका रिश्तेदार राड व लाठियों से लैस उनके इंतजार में थे ।और यह सभी जैसे ही वहां पर पहुँचते ही जान लेवा हमला कर महिला को सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही लहूलुहान होकर गिर गई और वही बाप व बेटे ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।वही महिला को मरणासन्न अवस्था में देख दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।हल्ला गुहार सुन ग्रामीणों ने जब घटना स्थल पर जा कर देखा तो घायल महिला की सांसे चल रही थी जब तक इलाज के लिए एम्बुलेंस को बुलाते तब तक घायल महिला रम्पता रावत उम्र 50 वर्ष पत्नी पूर्णमासी रावत की मौत हो गई ।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मृतिका का बेटा व चौकीदार अरविंद ने पटरंगा पुलिस को दिया।सूचना के बाद पहुंचे पटरंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ जिन्होंने शव तुरंत अपने कब्जे में लेकर घटना के विषय में जानकारी ली उसके बाद पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया।घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है अब लगभग चार माह पुर अखिलेश रावत के पिता श्रीपथ की रात में पूर्णमासी व उनकी पत्नी रम्पता से कहा सुनी व पकड़ धकड़ हो गई थी उसी दौरान खड़ंजे पर गिर कर मौत हो गई थी।जिसमें श्री पथ के लड़कों ने इनसभी के ऊपर अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में नामजद तहरीर दिया था लेकिन कोई खास कार्यवाही न होने से बदला लेने की ठान लिया था जो शनिवार की रात हत्या कर अपने पिता की मौत का बदला ले ही लिया।
इस बाबत पटरंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी है मृतिका के पति पूर्णमासी रावत की तहरीर पर पड़ोसी व पटीदार सरोज कुमार रावत उर्फ अखिलेश कुमार पुत्र श्रीपथ व उनका रिश्तेदार पाचू राम उर्फ राजू पुत्र रामसरन निवासी सूरजपुर खपरैला थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी के विरुद्ध तहरीर दिया है।जिसमें दोनों हत्या के आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।और शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
