गंगा नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, एक बहन का अस्पताल में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार।  दीपावली पर्व पर गुरुवार की रात तीन सगी बहनें गांव के पास स्थित गंगा नदी मे स्नान करने पहुंची और डूब गईं। गंगा में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बहन को गोताखोरों ने बचा लिया है। घटना हंडिया के बढौली गांव की बताई जा रही है। 

हंडिया के बढौली गांव निवासी देशराज की तीन बेटियां में शुभी पांडेय (16), नित्या (10) और रितिका पांडेय (9) दीपावली पर गंगा में स्नान करने पहुंची थीं। जहां स्नान करते समय शुभी और नित्या गहरे पानी में चलीं गईं और डूबने लगीं। दो बहनों को डूबता देख बचाने की कोशिश की। इस बीच वह भी पानी में डूबने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद गोताखारों ने रितिका को बचा लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि शुभी और नित्या को नहीं बचाया जा सका है, देर रात दोनो बहनों की लाश मिलने के बाद परिवार मे कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें: STF के निर्माणाधीन भवन में हादसा, 11 बंदर और एक गोवंश की करंट लगने से मौत

संबंधित समाचार