UP Weather: ठंग ने दी दस्तक, 3 नवंबर के बाद निकालले कंबल रजाई, IMD ने जारी की अपडेट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः दिवाली के बाद से ही मौसम ने अपना रूख बदल दिया है। जहां अगर दोपहर में गर्मी का कहर है तो वहीं सुबह और रात में ठंड़ी हवाएं चल रही हैं। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया है कि 3 नवंबर के बाद से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर भारत में तापमान फिलहाल सामान्य से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावनाएं नहीं है। इस दौरान हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक बनी रहेगी, जिससे मौसम में हल्की ठंड महसूस होगी।

कब बदलेगा मौसम?
सोमा सेन रॉय के अनुसार 3 नवंबर के बाद उत्तर और पूर्वी भारत के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसकी वजह से उत्तरी भारत के कई इलाकों में ठंड का असर देखने को मिलेगा और धीरे-धीरे ठंड के बढ़ने की संभावना है। ठंडी हवाओं की वजह से अगले सप्ताह से सुबह और रात के समय हल्की सर्दी हो सकती है। 

यह बदलाव का असर खासतौर पर पर्वतीय इलाकों और उनके आसपास के राज्यों में ज्यादा महसूस होने वाला है। क्योंकि वहां से ठंडी हवाएं मैदानों में फैलने लगेंगी। तापमान में गिरावट से उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में सुबह और शाम की ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

यह भी पढ़ेः बम की अफवाह से मचा हड़कंप, गोंडा रेलवे स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

संबंधित समाचार