अयोध्याः नहीं दी एक लाख की रंगदारी, तो दबंगों ने दुकान और घर में मचाया उत्पात

अयोध्याः नहीं दी एक लाख की रंगदारी, तो दबंगों ने दुकान और घर में मचाया उत्पात

अयोध्या, अमृत विचार: महराजगंज थाना क्षेत्र के नारा गांव में दीपावली की रात गुरुवार को दबंगों ने एक लाख की रंगदारी न देने पर तेजभान सिंह जनरल स्टोर और घर पर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि नशे में धुत दबंगों ने लाठी डंडों से लैस होकर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। मामले में केस दर्ज किए जाने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। 

पीड़ित उमेश सिंह ने पुलिस में तहरीर दी और कहा की शिवम सिंह और उसके सहयोगी विपिन सिंह, विष्णु सिंह पिछले कई दिनों से उससे एक लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी नहीं मिलने पर लाठी-डंडे और हथियारों के साथ तेजभान सिंह के घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित का आरोप है कि शिवम सिंह खुद को कुख्यात शूटर बताता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने कहा कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और भविष्य में उसे या उसके परिवार को कुछ भी होता है, तो इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।

थानाध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि विपिन सिंह और विष्णु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शिवम सिंह फरार है। गिरफ्तार दोनों लोग नारा गांव थाना महाराजगंज निवासी है।

यह भी पढ़ेः दिवाली की पूजा के बाद पुरानी मूर्ती का क्या करें, जाने पूरी विधि

ताजा समाचार

Kanpur में बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार: कोर्ट में पेशी के दौरान चकमा देकर भागा था, पुलिस को कुछ ही घंटों में मिली सफलता
Varanasi News : होटल के बाथरूम में फिसल कर गिरे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, टूट गया पैर
ट्रंप की ताजपोशी : अमेरिका में एक बार फिर 'ट्रंप युग' की शुरुआत, मेक्सिको की सीमा पर इमरजेंसी लागू
कानपुर में कक्षा आठ की छात्रा को किया अगवा: खिलौने और चॉकलेट देने के बाद नशीला पदार्थ सुंघाया, इस तरह बची छात्रा की जान
Prayagraj News : ग्रीष्मावकाश के दौरान सिविल प्रकृति के मामलों की प्रमाणित प्रतियां जारी करने के संबंध में निर्देश
प्रयागराज : साक्ष्य प्रस्तुत करने में विफलता के आधार पर सुनवाई का एक और अवसर देना उचित नहीं