राज्य हॉकी प्रतियोगिता 5 से, 4 को घोषित होगी लखनऊ हॉकी टीम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी में पं. जमन लाल शर्मा स्मारक हॉकी (अंडर-14 बालक) प्रतियोगिता 5 नवंबर से शुरू होगी। केडी सिंह बाबू सोसाइटी की देखरेख में चंद्र भान गुप्त खेल मैदान पर होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली मेजबान लखनऊ टीम का कैम्प आयोजन स्थल पर ही लगाया गया है। इसमें 25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन सभी खिलाड़ियों का ट्रायल 4 नवंबर को होगा। उसके बाद लखनऊ टीम घोषित की जायेगी। 

सोसाइटी के सदस्य खुर्शीद अहमद ने बताया कि भारतीय हॉकी टीम तक पहुंचने वाले तमाम खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं। हाल ही में आयोजित हुए जोहोर कप में हिस्सा लेने वाली जूनियर भारतीय हॉकी टीम की कमान भी शहर के खिलाड़ी रहे आमिर अली को दी गई थी। उन्होंने इसी मैदान से हॉकी सीखनी शुरू की।

यह भी पढ़ेः ALERT: 72 घंटे में 7 ने की आत्महत्या, लगातार बढ़ रहे SUICIDE के मामले

संबंधित समाचार