कानपुर के किदवई नगर में चालीस दुकान में लगी आग: दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। किदवई नगर थानाक्षेत्र में चालीस दुकान में रविवार सुबह दो दुकानों में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया। आस-पड़ाेस के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। 

चालीस दुकान पर पूजन सामग्री बेचने की कई दुकानें लाइन से बनी है जो कि टट्टरनुमा है। इनमें से एक दुकान अशोक और दूसरी अनुराग की है। दोनों दुकानों में रविवार सुबह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन आग से लाखों का नुकसान हो गया है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर देहात में बच्चे की गला रेतकर हत्या: परिजनों ने लगाया जाम, कई थानों की फोर्स व पीएसी मौके पर तैनात

संबंधित समाचार