कानपुर में शोहदे ने युवती को विरोध करने पर दांत से काटा...दर्द से चिल्लाने लगी, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोविंद नगर थानाक्षेत्र की घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

कानपुर, अमृत विचार। गुजैनी में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि दिव्यांश और उसके बीच दोस्ती थी मगर कुछ समय बाद ही वह परेशान करने लगा। उसने दोस्ती के झांसे में लेकर फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। 

27 अक्टूबर को वह दबौली गई थी। दिव्यांश ने उसका पीछा किया। युवती के अनुसार वह बिना बात किए रास्ता बदलकर जाने लगी तो दिव्यांश ने उसे गालियां दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके हाथ पर काट लिया। युवती दर्द से चिल्लाई और शोर मचाने लगी। इस पर दिव्यांश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

युवती के अनुसार लोक लाज के डर के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। इस पर दिव्यांश ने दो दिन बाद फिर से गुजैनी स्थित शराब गोदाम के पास रोका और गालियां दीं। युवती ने गोविंद नगर थाने में जाकर दिव्यांश के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर गोविंद नगर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कानपुर में नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी का किया समर्थन, बोले- मुख्यमंत्री लोगों को बांट रहे

संबंधित समाचार