Ayodhya News : तरह-तरह के रंगीन फूलों ने बढ़ाया रामपथ का आकर्षण   

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अब भी चल रहा रामपथ को सजाने संवारने का काम, मार्ग के किनारे गमलो में भी दिखेगी हरियाली

अयोध्या, अमृत विचार: रामपथ पर लगे तरह-तरह के रंगीन फूलों ने आकर्षण बढ़ा दिया है। यह फूल पत्ती राम पथ के डिवाइडर पर लगे हैं। हालांकि राम पथ को सजाने-संवारने का काम अब भी चल रहा है लेकिन आने जाने वाले रंग-बिरंगे फूलों से आह्लादित होते हैं। रात में आकर्षण बढ़ जाता है।

राम पथ के इंट्री प्वाइंट सहादतगंज से आगे लगभग तीन किमी तक डिवाइडर पर वोगेन बेलिया के रंगीन फूल प्राण प्रतिष्ठा के पहले लगाए गए थे। इस सीजन इन पौधों में फूल आने शुरू हो गए हैं। इनमें लगभग सात रंग के फूल आ रहे हैं। राम पथ पर चलते हरियाली और फूलों से मन खुश होता है। ऐसा राहगीर भी कहते हैं। राम प्रकाश कहते हैं कि यदि यह फूल अयोध्या तक लगते तो राम पथ की शोभा बढ़ जाती। राम पथ को सजाने संवारने का काम अब भी चल रहा है। अब दोनों और रखे गए बड़े गमलों में पौधे तैयार किए जा रहे है। इससे फुटपाथ का आकर्षण बढ़ेगा। हरियाली होगी।  

रात में आकर्षण कुछ ज्यादा होता है। रंग-बिरंगी झिलमिल लाइटें, हरियाली और फूल मन को लुभाते हैं। लेकिन खतरा भी कम नहीं है। रात में वाहन सरपट दौड़ाए जाते हैं। लोग रात में इस पर टहलते दिखते हैं। सरकिट हाउस की बाउंड्री वाल पर लगी लाइटे आकर्षण बढ़ाती है। राम पथ पर लगे आकर्षक फूलपत्तियों में से कुछ सूखती भी दिखी। आसपास के लोगों का कहना था कि सिंचाई की व्यवस्था के चलते ऐसा हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : हाईकोर्ट के अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात गायब

संबंधित समाचार