बलरामपुर: ट्रक और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर, एक महिला की मौत...पांच अन्य घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे 730 पर हुआ हादसा

बलरामपुर, अमृत विचार। सोमवार सुबह 5 बजे बलरामपुर डिपो की बस कानपुर से बढ़नी यात्रियों को लेकर जा रही थी। रास्ते में रजडेरवा चौराहे के पास सामने खड़ी ट्रक  में जोरदार ठोकर मार दी। घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि अन्य पांच यात्री घायल हो गए। जिसमें रोडवेज का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बस मे सवार 25 यात्रियों में छह यात्री उर्मिला 50 वर्षीय निवासी तुलसियापुर शोहरतगढ़, रामनिवास तुलसियापुर शोहरतगढ़(पति-पत्नी) , विष्णु 35  निवासी नेपाल, सांवरी 65 वर्षीय सिद्धार्थ नगर, सनी 32 वर्षीय सिद्धार्थ नगर, राजेश (शिक्षक)  32 वर्षीय कानपुर देहात घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पुलिस द्वारा दो एंबुलेंस से सीएचसी गैसडी़ लाया गया। गंभीर अवस्था में घायल उर्मिला, रामनिवास, विष्णु को प्राथमिक उपचार के बाद मेमोरियल हॉस्पिटल बलरामपुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई।

सीएचसी अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सांवरी सनी, राजेश को हल्की चोटें आई थी जिनका इलाज करके छोड़ दिया गया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षित यात्रियों को दूसरे बस से भेज दिया गया है। रोडवेज चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक अमित कुमार सोनीपत से प्लास्टिक का दाना लेकर सोनौली बॉर्डर नेपाल जा रहा था। रजडेरवा के पास ट्रक चालक ने सड़क के किनारे ट्रक खड़ी करके टायर से गिट्टी आदि निकल रहा था। इतने में अनियंत्रित रोडवेज ने पीछे से आकर जोरदार ठोकर मार दी जिस कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय निवासी रामकृष्ण मौर्य, रामप्रकाश, गुड्डू , अनवर, रामसनेही आदि बताया कि घटना के समय यात्रियों द्वारा शोर मचाने पर लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को  एंबुलेंस से भेजा गया।

ये भी पढ़ें- बलरामपुर: परिवहन निगम की बस से टकराई तेज रफ्तार कार...नेपाल के दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

संबंधित समाचार