Lakhimpur Kheri: वन विभाग की धरी रहीं व्यवस्थाएं, तेंदुए ने युवक पर किया हमला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निघासन, अमृत विचार: तेंदुए को पकड़ने की वन विभाग की सभी तैयारियां धरी रह गईं। वन विभाग की टीम कैमरे लगाकर तेंदुए की निगरानी करती रही। उधर तेंदुए ने खेत में चारा लेने गए बलदेवपुरवा चखरा निवासी एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
 
दक्षिण निघासन रेंज के गांव बलदेवपुरवा चखरा निवासी विशाल (20) रविवार की देर शाम मवेशियों के लिए चारा लेने खेत की तरफ गया था। वह खेत में घुसकर चारा काट ही रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसके शरीर पर तेंदुए के पंजों के गहरे जख्म हो गए। विशाल की चीख पुकार पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग लाठी-डंडे लेकर शोर-शराबा करते हुए मौके पर पहुंच गए।

इस पर तेंदुआ उसे छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिवार वाले घायल विशाल को लेकर सीएचसी लाए और उसे भर्ती कराया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र सिंह सीएचसी पहुंचे। उन्होंने विशाल से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही डॉक्टर से उसका हालचाल जाना। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विशाल को वापस घर भेज दिया है। 

निघासन क्षेत्र में तेंदुए का हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक महीने में यह हमले की तीसरी वारदात है। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था। कैमरे लगाकर उसकी निगरानी की जा रही है। इसके बाद भी तेंदुआ वन विभाग को चकमा देकर हमले कर रहा है। 

तेंदुए की नहीं मिल पा रही सटीक लोकेशन
करीब पांच दिन पहले बंगलहा राज निवासी इंद्रेश (14) पर हमला होने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल के निकट पिंजरा लगाया और कैमरे लगाकर उसकी निगरानी में जुटी है, लेकिन तेंदुआ लगातार रास्ता बदलकर अपना शिकार करने की कोशिश कर रहा है। वन क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि तेंदुआ लगातार रास्ते को बदल रहा है। बंगलहा राज से पिंजरा को हटवाकर बलदेव पुरवा में लगाया जा रहा है। कोशिश यही है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: फर्जी आर्मी कैप्टन बना फिर रहा था रसोइया, ठगी का प्रयास करते धरा गया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात