बहराइच: युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, गंभीर हालत में सीएचसी रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/बहराइच, अमृत विचार। ग्राम पंचायत बड़खड़िया मौरहवा निवासी युवक सोमवार को नित्य क्रिया के लिए नदी के निकट गया था। तभी नदी से निकले मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया। किसी तरह युवक ने अपने आप को मगरमच्छ के चंगुल से बचाया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़खडिया के मौरहवा गांव में घाघरा नदी के किनारे दोपहर को शौच करने गए युवक राजेन्द्र (35) पुत्र राजकुमार पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस बीच मगरमच्छ से जान बचाने को लेकर युवक मगरमच्छ से भिड़ गया। 

संघर्ष के बाद युवक किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सभी ने आनन-फानन में युवक को घायल अवस्था में पीएचसी सुजौली भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी मिहीपुरवा रेफर कर दिया गया। हमले में युवक का हाथ और पैर जख्मी हुआ है।

यह भी पढ़ें:-By-elections: यूपी, केरल और पंजाब में टला उपचुनाव, जानिए अब किस दिन होगा मतदान

संबंधित समाचार