विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से घरेलू बाजारों में गिरावट, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और निवेशकों की सतर्क धारणा के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 326.58 अंक की गिरावट के साथ 78,455.66 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 86.7 अंक फिसलकर 23,908.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।

वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति और सन फार्मा के शेयरों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,329.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

ये भी पढ़ें-RBI: 2000 रुपये के 98 प्रतिशत नोट वापस आए, अब भी 6,970 करोड़ रुपये के नोट जनता के पास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात