कानपुर के जेड स्क्वायर मॉल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मौत: पैर फर्श में स्लिप होने से ऊपर की मंजिल से नीचे गिरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के जेड स्क्वायर मॉल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। गार्ड का पैर फर्श में स्लिप होने से वह ऊपर की मंजिल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जेड स्क्वायर मॉल में छह नंबर गेट के सामने की घटना। पूरा मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। मृतक सिक्योरिटी गार्ड की पहचान बृजभान यादव (45) के रूप में हुई। साथी सिक्योरिटी गार्डों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बृजभान का पत्नी से विवाद चल रहा था। इस वजह से वह मानसिक तनाव में था।

ये भी पढ़ें- पूर्व विधायक Irfan Solanki की मां खुर्शीदा सड़क हादसे में घायल: महाराजगंज जेल में बंद बेटे से मिलने जा रही थीं, बहू नसीमा सीसामऊ से लड़ रही उपचुनाव

संबंधित समाचार