Barabanki News: अतीक अहमद गैंग से है मेरा ताल्लुकात, जान से मरवा दूंगा, ग्राम प्रधान ने दी धमकी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान ने भू स्वामी को धमकी दी कि उसके रिश्ते अतीक अहमद गैंग से हैं, दोबारा जमीन पर दिखाई दिए तो जान से हाथ धो बैठोगे। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले राजेन्द्र कुमार के अनुसार उसकी पुश्तैनी आबादी भूमि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गनौरा में स्थित है और उसके कब्जे में है। सोमवार को दिन में वह अपनी भूमि पर सफाई करने गया था। 

सूचना पाकर उसी समय ग्राम प्रधान तुफैल अहमद पुत्र स्व. कल्लू बांका लेकर व दो तीन लोगों के साथ मौके पर आये और कहने लगे कि इस जमीन पर दोबारा आये या किसी प्रकार का निर्माण किया तो जान से मारकर नदी में फिंकवा दूंगा। उसने प्रधान से कहा कि यह भूमि उसके पुरखों की है, इस पर कई पीढ़ी से कब्जा चला आ रहा है।

यह सुनकर प्रधान व उनके साथी उत्तेजित हो गये, प्रधान तुफैल अहमद ने ललकारा कि इसको जान से मार दो। उसी समय उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर आयी पुलिस ने थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इसी बीच ग्राम प्रधान तुफैल ने यह भी धमकी दी कि उसकी पहुंच अतीक अहमद गैंग से है, जब चाहेंगे जान से मरवा देंगे।

यह भी पढ़ें:-Barabanki News: महिला के साथ टप्पेबाजी, बिहार की दो शातिर गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार