लखीमपुर खीरी : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग थाना फरधान क्षेत्र के अंदापुर गांव के निकट मंगलवार की देर शाम पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके घायल छोटे भाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

थाना नीमगांव के गांव बेहटा निवासी धर्मेंद्र (35) अपने छोटे भाई सोमिल (32) बाइक से घार वापस जा रहे थे। थाना फरधान क्षेत्र के अंदापुर के गांव के निकट लखीमपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ओवपटेक करते समय अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। पिकअप से कुचलकर धर्मेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं सोमिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सोमिल को एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा, जहां सोमिल ने भी दम तोड़ गिया। दोनों भाइयों की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। हादसे के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए। वह पिकअप को बरामद कर चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने उन्हें किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया और शीघ्र ही पिकअपको बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन माने। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : मीटर चेक करने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने महिला से की लूटपाट

संबंधित समाचार