बरेली: चौकी चौराहा पर नेहरू की प्रतिमा लगाने के लिए अनशन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कांग्रेस नेता बोले प्रतिमा न लगने तक जारी रहेगा आंदोलन

 बरेली, अमृत विचार। चौकी चौराहे पर पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा दोबारा लगाने की मांग के लिए कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार सुबह से महात्मा गांधी पार्क में आमरण अनशन शुरू कर दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि जब तक प्रतिमा नहीं लगेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पं. राज शर्मा ने बताया कि वर्ष 1982 में राजीव गांधी ने चौकी चौराहे पर नेहरू की प्रतिमा का अनावरण किया था। शहर में काम कराने के लिए मार्च में प्रतिमा को हटा दिया गया था। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जब तक प्रतिमा नहीं लगेगी तब तक अनशन चलता रहेगा।

प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. के बी त्रिपाठी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा को भाजपा ने सौंदर्यीकरण के नाम पर हटा दिया। लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी अभी तक प्रतिमा नहीं लगाई गई है। जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि हमारी विरासतों पर भाजपा सरकार लगातार हमले करती चली आ रही है। कई जिलों और तमाम चौराहों के नामों को बदल दिया गया है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला महासचिव जिया उर रहमान, सुरेश वाल्मीकि, पूर्व महानगर अध्यक्ष काशिम कश्मीरी, मो. जकी, रेहान खान, राजन उपाध्याय, राहुल गिहार, जावेद अजहरी, पाकीजा खान, अनुज राठौर, रामपाल माली, कमरुद्दीन सैफी, शाकिर सकलैनी आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार