Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 338.1 अंक चढ़कर 79,814.73 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 101.5 अंक की बढ़त के साथ 24,314.80 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। टाइटन, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में रहे। 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,569.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,030.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।  

यह भी पढ़ें:-Gujarat: गुजरात में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का निर्माणाधीन पुल ढहा, तीन श्रमिकों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा