Kanpur: शॉर्ट सर्किट से घर मे लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ में एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मकान से उठते धुएं के गुबार को देखकर लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। दमकल ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया है।

सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी प्रदीप जायसवाल के घर के स्टोर रूम में शार्ट सर्किट होने से भीषण आ लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। मकान से तेज धुएं का गुबार उठने लगा। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। दमकल की 5 गाड़ियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: शॉर्ट सर्किट से घर मे लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

 

संबंधित समाचार