Indian Railway: रेलवे प्रशासन ने की त्योहार में भीड़ को समेटने की तैयारी; चलेंगी विशेष ट्रेनें, कानपुर से इन शहरों को जाने में होगी सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने छठ पूजा एवं दीपावली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कोलकाता, नई दिल्ली, सहरसा समेत कई स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये जानकारी उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी।

गाड़ी संख्या 04085 मंगलवार को सहरसा से रात 10 बजे रवाना हो चुकी है जो कानपुर सेंट्रल स्टेशन बुधवार को रात 8.55 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली गुरुवार को भोर में 4.30 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 04040 आनंद विहार टर्मिनल से पूवार्ह्न 11.30 बजे चलेगी और कानपुर सेंट्रल स्टेशन शाम 6.20 बजे आएगी। भागलपुर पूवार्ह्न 11.40 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04039 भागलपुर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन सुबह 7.10 बजे, आनंद विहार टर्मिनल दोपहर 2.30 बजे पहुंचेगी।

नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 04684 नई दिल्ली से रात 9.30 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन भोर 4.55 बजे आएगी। सहरसा भोर में 4 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04683 सहरसा से सुबह 8.20 बजे रवाना होगी। नई दिल्ली दोपहर 3.10 बजे पहुंचेगी।

नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली गाड़ी संख्या 04674 नई दिल्ली स्टेशन से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन रात 9.15 बजे आएगी। जयनगर अपराह्न 3.40 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04673 जयनगर से सायं 6 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पूवार्ह्न 11.30 बजे, नई दिल्ली सायं 6.50 बजे पहुंचेगी। 

दिल्ली-कोलकाता-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 04074 रात 11.55 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 7.15 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। कोलकाता रात 3.30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04073 कोलकाता से सुबह 7.40 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन रात 3.30 बजे, दिल्ली पूवार्ह्न 11.20 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- Unnao: मौसम अनुकूल होते ही रेती की खेती करने वाले किसानों ने शुरू की बुआई, अच्छी पैदावार की उम्मीद, बीजों की बढ़ी कीमतों ने किया परेशान

 

संबंधित समाचार