बरेली: वकीलों की हड़ताल, सरनिया मामले की टली सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अधिक मूल्यांकन को लेकर एनएचएआई की ओर से डीएम कोर्ट में दायर है ऑर्बिटेशन

बरेली, अमृत विचार। आउटर रिंग रोड के लिए सरनिया में अधिग्रहीत की गई जमीन पर बने स्ट्रक्चर के अधिक मूल्यांकन को लेकर जिलाधिकारी की कोर्ट में दायर ऑर्बिटेशन पर बुधवार को वकीलों की हड़ताल की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। हालांकि, सुनवाई के लिए नई तारीख भी तय नहीं हो सकी है।

रिंग रोड बनाने के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया। इसमें सरनिया गांव में गाटा संख्या 156 पर सबसे ज्यादा गड़बड़ियां पाई गईं। एनएचएआई दिल्ली की टीम की जांच में मामला उजागर हुआ था। इसके बाद डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर सीडीओ जग प्रवेश की अध्यक्षता में हुई जांच में मूल्यांकन में गड़बड़ी का मामला पाया गया। शासन स्तर से लोक निर्माण विभाग के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर चुकी है। वहीं, ज्यादा मूल्यांकन को एनएचएआई ने डीएम कोर्ट में ऑर्बिटेशन दायर कर रखा है, जिसमें कई बार सुनवाई हो चुकी है, मगर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। मामले में अलग-अलग तीन कमेटियों का गठन करते हुए जांच कराई जा चुकी है। सभी की सत्यापन रिपोर्ट में अंतर पाया गया है। बुधवार को ऑर्बिटेशन पर सुनवाई होनी थी, मगर गाजियाबाद में वकीलों की हुई पिटाई को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर चल रहे हैं। इस वजह से मामले में पक्ष रखने के लिए वकील नहीं पहुंचे, इस कारण सुनवाई टल गई।

संबंधित समाचार