Unnao Crime: झाड़ियों में मिला लापता बच्चे का शव...अपहरण के बाद हत्या की रही चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीते शनिवार को अचानक घर से लापता हो गया था बच्चा

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली अंतर्गत मगरवारा चौकी क्षेत्र से बीते शनिवार लापता हुए बच्चे का शव क्षेत्र के एक लकड़ी के टाल के पीछे झाड़ियों से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बच्चे की पीट-पीटकर हत्या किया जाने की चर्चा है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चलने की बात कह रही है। 

बता दें कि मगरवारा गांव निवासी अजय (9) पुत्र राममोहन बीती शनिवार दोपहर अचानक लापता हो गया था। तभी से परिजन व पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने हर संभावित स्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी लेकिन बच्चे का पता नहीं चला था।

मगरवारा चौकी इंचार्ज अरुण उपाध्याय ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की थी। जिसमें एक युवक ने बच्चे की हत्या करने की बात भी कबूली थी। बुधवार को पुलिस ने बच्चे का शव क्षेत्र के एक लकड़ी के टाल के पीछे झाड़ियों से बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत पर मां रानी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। बताया जाता है कि गांव के ही किसी युवक ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की है। लेकिन इस संबंध में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं, लोगों में बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या किये जाने की चर्चा रही है।

ये भी पढ़े- Kanpur: मदद के बहाने लग्जरी होटल में युवती से रेप, आरोपी ने खींचे न्यूड फोटोज, जानिए पूरा मामला 


संबंधित समाचार