अमरोहा : अनोखा जन्मदिन...कटरे के जन्मदिन पर 10 हजार का केक काटा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मंडी धनौरा/अमरोहा, अमृत विचार। क्षेत्र में शेरा नाम के कटरे का जन्मदिन मनाया गया है। शेरा के जन्मदिन पर बकायदा केक काटा और डीजे पर जमकर डांस हुआ।

यह जन्मदिन का जश्न मंडी धनौरा इलाके के गांव सुनगढ़ माफी में मनाया गया। यहां के रहने वाले इसरार ने कटरे का जन्मदिन अनोखे अंदाज से मनाने की ठानी। मंगलवार की रात धूमधाम से कटरे का जन्मदिन मनाया। पूरे मोहल्ले को जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया। केक कटवाया और खूब बंटवाया। इस दौरान हैप्पी बर्थ डे गूंजता रहा। इसके बाद सभी को दावत दी। यह अनोखा जन्मदिन चर्चा का विषय बना रहा। पेशे से मजदूर इसरार ने बताया कि वह अपने शेरा को रेस के लिए तैयार कर रहे हैं, उन्हें शेरा से बहुत लगाव हैं। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर डीजे बजाने के लिए एसडीएम से अनुमति भी मांगी थी। पार्टी में शामिल लोगों का कहना है कि इसरार ने जन्मदिन की पार्टी में कोई कमी बाकी नहीं रखी।

ये भी पढ़ें - अमरोहा : पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

संबंधित समाचार