कानपुर में चोरों ने बैंक मैनेजर के बंद घर को बनाया निशाना: ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी, परिवार गया था फतेहपुर

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

नौबस्ता थानाक्षेत्र की घटना

कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता थाना क्षेत्र के देवकी नगर इलाके में यूनियन बैंक के मैनेजर के ताला बंद घर से चोरों ने एक लाख रुपये की नकदी और 14 लाख रूपये के जेवर समेत अन्य सामान पार कर दिया।

घर के पास लइया-चना भूजने वाले युवक ने मैनेजर के पिता को घटना की जानकारी दी। घर लौटे परिवार ने नौबस्ता थाना पुलिस को घटना की जानकारी देकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसी फुटेज में चोरों की धुंधली तस्वीर आई है।

देवकी नगर निवासी बैंक मैनेजर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया मंगलवार को परिवार में एक लोगों का निधन हो जाने पर वह परिवार के साथ फतेहपुर खागा गए थे,जबकि सुरक्षा के लिए रात में घर में सोने के लिए पास में रहने वाले लइया-चना भूजने वाले को चाबी दे दी थी।

बुधवार शाम उसने बताया कि उनके घर का कुंडा टूटा हुआ और अंदर सामान बिखरा है। उसने कहा कि वह रात में सोने नहीं गया था। शाम को वह घर लौटे और नौबस्ता थाना पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोर नकदी-जेवर समेत 15 लाख का माल ले गए हैं।

पुलिस ने सीसी कैमरे जांचे तो मंगलवार रात 2 बजकर 22 मिनट पर घर के कार्नर पर एक युवक के खड़े फुटेज दिखी,लेकिन फुटेज साफ नहीं आई। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रियाद में मारे गए भारतीय युवक का सीतापुर लाया गया शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
रामनवमी पर्व को भव्य बनाने की तैयारियां: हनुमानगढ़ी-नागेश्वरनाथ मंदिर के बाहर बिछेगी मैट, जेटिंग मशीनों से धुले जा रहे घाट
रामनवमी पर भक्तों में बंटेगा पंजीरी का प्रसाद: श्रीरामलला के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से आया उपहार, ट्रस्ट को सौंपा वस्त्र, फल-मेवा 
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी मेले के चलते कई मार्गों पर बदलाव, इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक 
9 महीने से गैस नहीं भरी? KYC सख्ती से UP में 20 लाख एलपीजी कनेक्शन निष्क्रिय, लखनऊ में 1.10 लाख प्रभावित