Deoria News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र में गुरुवार को एक प्रापर्टी डीलर की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मदनुर क्षेत्र के ग्राम समोगर निवासी निहाल सिंह(25) प्रापर्टी डीलर का कार्य करते थे। वह देवरिया शहर में दीवानी कचहरी के पास मकान बनवा के रहते थे।

आज वह बाइक से अपने गाँव समोगर से देवरिया आ रहे थे कि इसी बीच करीब 11 बजे दिन में सुरौली क्षेत्र के जद्दू परसिया पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर फरार हो गये। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कालेज के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में लाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक आपसी रंजिश में हत्या की गई है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँच कर जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस की तीन टीमों को इस घटना के पर्दाफाश के लिए लगाया गया है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: इज्जत घर के बहाने डीपीआरओ ने लूटी छात्रा की आबरू, महीनों तक करता रहा रेप, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार