लखनऊः ई-रिक्शा और टैंपों चालकों पर लागु होंगे नए नियम, नहीं किया फॉलों तो होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

यातायात माह में पुलिस ने कई चौराहों और तिराहों पर चलाया जागरूकता अभियान

लखनऊ, अमृत विचारः शहर के प्रमुख चौराहों व तिराहों पर ई-रिक्शा और टैंपों चालक 50 से 100 मीटर की दूरी पर ही सवारी उतारें और बैठाएं। ताकि राहगीरों को दिक्कत न हों। वहीं, यातायात नियमों का पालन जरूर करें। ये बातें यातायात माह में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने चालकों से कही।

Untitled design (10)

यातायात पुलिसकर्मियों ने चौराहों व तिराहों पर पंपलेट बांटें, यातायात चिह्नों के बारे में जानकारी दी। वहीं, दो पहिया और कार चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। साथ वाहन चलाते समय मोबाइल, ईयर फोन, नशे में न होने की बात कही।

Untitled design (11)

तीसरे दिन 1579 का काटा गया चालान

यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के तहत जागरूकता के साथ ही नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटे। तीसरे दिन कुल 1579 वाहन चालकों का चालान काटा गया। इसमें बिना हेलमेट 870, नो पार्किंग 279, दोषपूर्ण नंबर 58, रेड लाइट जंप 259, गलत दिशा से वाहन चलाने वाले 65, तीन सवारी 63, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले 26 और अन्य नियम तोड़ने वाले 41 का चालान काटा गया।

यह भी पढ़ेः Chhath Pooja 2024: उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ छठ का समापन

संबंधित समाचार