लखनऊ: रोडवेज महिला कंडक्टरों को आत्मरक्षा के लिए किया गया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधव बस डिपो में आयोजित हुआ नि:शुल्क विधिक जन जागरूकताराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में हर साल मनाया जाता है विधिक सेवा लखनऊ। महिला परिचालकों को आत्मरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने बड़ी पहल कर जागरूक करने का कार्य कर रहा है। सोमवार को लखनऊ अवध डिपो में मुख्य …

  • अधव बस डिपो में आयोजित हुआ नि:शुल्क विधिक जन जागरूकता
  • राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में हर साल मनाया जाता है विधिक सेवा

लखनऊ। महिला परिचालकों को आत्मरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने बड़ी पहल कर जागरूक करने का कार्य कर रहा है।

सोमवार को लखनऊ अवध डिपो में मुख्य अतिथि पहुंचीं लखनऊ जनपद की न्यायिक अधिकारी व संस्था सचिव सपना त्रिपाठी रही। दरअसल,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के मार्गदर्शन में देश के सभी जिलों व तहसीलों में विधिक सेवा मनाया जाता है।

इसी क्रम में लखनऊ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने अवध डिपो में महिला कंडक्टरों के लिये नि:शुल्क विधिक जन जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला जज ने बड़े ही बेबाकी के साथ वहां पर मौजूद रोडवेज की महिला कर्मियों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से कहा कि वो बस स्टेशनों समेत बसों में भी अपने क्षेत्रीय अधिकारियों के नंबरों के अलावा हेल्पलाइन नंबर को भी ठीक ढंग से लिखवायें ताकि कोई भी महिला कंडक्टर या यात्री जरुरत पड़ने पर इसका त्वरित प्रयोग कर सके। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर यदि महिलाओं व युवतियों के साथ कोई दुव्यर्वहार या फिर अमर्यादित कृत्य किया जा रहा है, तो महिलायें अपनी आत्मरक्षा को ध्यान में रखते हुये डरे नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा-संरक्षा और अपने कानूनी अधिकारों को लेकर सजग व जागरुक बनें।

इस दौरान यह सुझाव भी रखा गया कि महिला कर्मियों के लीगल मदद के लिये बस स्टेशन कैम्पस में उक्त प्राधिकरण की लोकल टीम को तैनात किया जाये जोकि मौके पर ऐसी महिलाओं की मदद कर सके।

कार्यक्रम में लखनऊ रीजन के आरएम पल्लव बोस,एआरएम अवध डिपो गोपाल दयाल,एआरएम कैसरबाग डिपो प्रशांत दीक्षित, एकाउंटेंट आशीष और पैरा लीगल वालंटियर शैलेंद्र श्रीवास्तव, पैनल एडवोकेट अभिषेक शर्मा व निखत अनवर सहित रोडवेज कर्मी मौजूद रहें।

संबंधित समाचार