कानपुर के रेलबाजार में नारायण ट्रेडर्स में लगी भीषण आग: लोगों में अफरातफरी का माहौ, फायर कर्मियों ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। टाटमिल चौराहे पर एक बहुमंजिली कामर्शियल बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर आग लगी जिससे अफरातरफरी मच गई। मीरपुर फायर स्टेशन करीब होने के कारण कुछ ही देर में दमकल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। 

गुरुवार को देर रात टाट मिल चौराहे पर नारायण ट्रेडर्स में भीषण आग लगी। अनुमान है कि ये आग शार्ट सर्किट से लगी है। घटना की जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आग को बढ़ने से रोक दिया गया।

ये भी पढ़ें- कानपुर के अशोक नगर में कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची: रोने की आवाज सुनकर सफाई कर्मी ने देखा, फौरन पुलिस को दी सूचना

संबंधित समाचार