Barabanki News : ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार :  लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गये। जिसमें एक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ऋषभ तिवारी (35 वर्ष) पुत्र संतोष तिवारी निवासी ताला ढोड़ी थाना खंडासा जनपद अयोध्या, जो बीटेक की पढ़ाई आजाद इंस्ट्यूट टेक्नोलॉजी लखनऊ से कर रहा था, अपने गांव के मित्र विपिन तिवारी पुत्र राजकुमार के साथ लखनऊ के लिए बाइक से निकला था। लखनऊ अयोध्या हाईवे पर कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के अंतर्गत नारायण ढाबा के पास ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ की दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं उसका साथी विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं विपिन की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार ऋषभ की मौत हो गयी है। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक विपिन गंभीर घायल है। दोनों को सीएचसी लाया गया था। जहां से विपिन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों को सूचित करके शव के लिये भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : दो मिनट में तुम्हारी प्रधानी निकाल भेज दूंगा जेल...

 

संबंधित समाचार