बरेली: गेंद दिलाने का झांसा देकर बच्चे के साथ कुकर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/शीशगढ़,अमृत विचार। कस्बा निवासी एक किशोर ने गेंद दिलाने का झांसा देकर एक बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दे डाला। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर ने घटना बयां की तो उसके घरवाले आरोपी के घरवालों से लड़ने पहुंच गए। यहां आरोपी पक्ष ने मारपीट की। पुलिस ने …

बरेली/शीशगढ़,अमृत विचार। कस्बा निवासी एक किशोर ने गेंद दिलाने का झांसा देकर एक बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दे डाला। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर ने घटना बयां की तो उसके घरवाले आरोपी के घरवालों से लड़ने पहुंच गए। यहां आरोपी पक्ष ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी समेत उसके घरवालों के खिलाफ कुकर्म, मारपीट, धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामला कस्बे के एक मोहल्ले का है। 14 वर्षीय किशोर ने सात साल के बच्चे को गेंद दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद आरोपी बच्चे को गन्ने के एक खेत में ले गया और जबरन डरा धमकाकर कुकर्म किया। इस बीच बच्चे ने रोते हुए घर जाने की गुहार लगाई। आरोपी ने यह कहते हुए बच्चे को छोड़ दिया कि यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। घर पहुंचने के बाद बच्चे ने घटना अपनी मां को बताई।

कुकर्म की बात सुनकर बच्चे की मां सन्न रह गई और बच्चे को लेकर आरोपी के घर पहुंची। बच्चे की मां ने कुकर्म करने का आरोप लगाया तो आरोपी के घरवालों ने आरोपों को झूठा बताते हुए मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी समेत उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि कुकर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्चे को मेडिकल के लिए बरेली भेज दिया है। आरोपी अभी फरार हैं।

संबंधित समाचार