बदायूं : पिता पर धारदार हथियार से किया वार, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

उसावां, अमृत विचार। थाना उसावां क्षेत्र के गांव मथना निवासी वीरपाल का गुरुवार रात अपने बेटे देवेंद्र उर्फ राजा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

परिजनों ने अनुसार गुरुवार रात वीरपाल शराब के नशे में घर पहुंचे थे। पत्नी और बेटे से विवाद करने लगे। वीरपाल ने देवेंद्र से घर से निकल जाने को बोला। जिसपर दोनों में विवाद होने लगा। गुस्साए देवेंद्र ने पिता पर फरसा से वार किया। वीरपाल घायल हो गए। वीरपाल घायल अवस्था में थाने पहुंचे और अपनी पत्नी व बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि व्यक्ति का उसकी पत्नी व बेटे से विवाद हुआ था। प्रहार की वजह से व्यक्ति घायल हो गया। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - बदायूं : गृह कलेश में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी से हुआ था विवाद

संबंधित समाचार