PCS-RO-ARO Exam: अखिलेश का BJP पर हमला, कहा- भाजपा भर्ती नहीं छलावा करती है, लेकिन भाजपाई साजिश को...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल साइट एक्स के जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पीसीएस (PCS) और आरओ-एआरओ (RO-ARO) की परीक्षा को लेकर हमला किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा अब यूपी PCS और RO-ARO की परीक्षा में दो शिफ़्ट की भाजपाई साज़िश को कैंडिडेट्स भाँप गये हैं, इसीलिए उसके ख़िलाफ़ आंदोलनरत हैं। हम उनकी आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाते हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा भर्ती नहीं छलावा करती है और जब एक छल पकड़ा जाता है, तो भाजपाई दूसरा धोखा ले आते हैं। अब यूपी PCS और RO-ARO की परीक्षा में दो शिफ़्ट की भाजपाई साज़िश को कैंडिडेट्स भाँप गये हैं, इसीलिए उसके ख़िलाफ़ आंदोलनरत हैं। हम उनकी आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाते हैं और उनकी जायज़ माँग के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर खड़े हैं। 

cats

इसके साथ ही अखिलेश ने कहा, दरअसल ये भाजपा की चाल है कि युवाओं को सरकारी नौकरी न मिले और वो बेरोज़गार ही रहें और एक दिन सस्ते में मज़दूरों की तरह काम करने पर मजबूर हो जाएं, जिससे कि भाजपाई मुनाफ़ाख़ोरों की तिजोरी भरती रहे और वो भाजपा को चंदा देतें रहें, जिसका दुरुपयोग वो चुनाव जीतने के लिए करते रहें। अब पढ़ा-लिखा लेकिन बेरोज़गार युवा भाजपा का ये चुनावी-दुष्चक्र समझ गया है और भाजपा की मंशा भी, इसीलिए वो अब चुनाव में भाजपा को हराने के लिए मुट्ठी बाँध कर संकल्प ले रहा है। 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा का भविष्य और युवाओं का भविष्य, दो विरोधाभासी बातें हैं। जो भाजपा नौकरी और रोज़गार की परिभाषा में फँसाकर युवाओं और उनकी नौकरी के सपने देखनेवाले उनके माता-पिता को उलझाए रखती है, उससे कोई भी उम्मीद करना बेकार है। भाजपा के पतन में ही युवाओं का उत्थान है। भाजपा की हार ही, युवाओं की जीत है। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: सैमसन के शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 203 रनों का लक्ष्य

संबंधित समाचार