कानपुर में कारोबारी के पुत्र ने फांसी लगाकर दी थी जान: तीन पर FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

19 अक्टूबर को फांसी लगाकर दी थी जान

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में दुग्ध कारोबारी के बेटे के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में कल्याणपुर पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर युवक के मौसेरे भाई और दो युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

आईआईटी नानकारी निवासी रामआसरे चौधरी के अनुसार उनका बेटा राज चौधरी दूध का कारोबार संभालता था। कुछ समय पहले राज अपनी मौसी के लड़के प्रतापगढ़ निवासी शैलेश पटेल व रविंद्र के साथ आगरा घूमने की बात कह कर घर से निकला था। 

आगरा के बाद शैलेश उनके बेटे को प्रयागराज स्थित अपने घर ले गया, जहां शैलेश ने राज की मुलाकात अपनी महिला मित्र सुधा व शिवानी से कराई थी। वहां किसी बात को लेकर राज का शैलेश, सुधा व शिवानी से विवाद हो गया। जिस पर सुधा ने राज से रुपयों की मांग की। न देने पर झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दे थी। राज जब वापस घर लौटा तो सुधा, शैलेश फोन पर रुपयों की मांग कर राज पर दबाव बनाने लगे। 

जिससे आहत राज ने 19 अक्टूबर की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कल्याणपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के मोबाइल का डाटा रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अब IIT से स्टेशन पहुंचने में लगेंगे 25 मिनट...कानपुर सेंट्रल तक जल्द होगा मेट्रो ट्रेन का ट्रायल

संबंधित समाचार