अमेरिका : सिएटल में चाकूबाजी की घटनाओं में नौ लोग घायल, संदिग्ध गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिएटल (अमेरिका)। अमेरिका के सिएटल शहर में दो दिन में चाकूबाजी की कई घटनाओं के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच लोग शुक्रवार दोपहर को घायल हुए हैं। पुलिस उप प्रमुख एरिक बार्डन ने शुक्रवार को घटनास्थल पर कहा, ‘‘यह घटना स्पष्ट रूप से 38 घंटे की अवधि में एक व्यक्ति द्वारा लगातार हमले किए जाने की थी।

पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने संदिग्ध का हुलिया बताया और अधिकारियों ने उसे नजदीक के एक स्थान से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक हथियार बरामद किया गया है। बार्डन ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना के संबंध में गिरफ्तार किया गया शख्स ही बृहस्पतिवार तड़के से हुई चाकूबाजी की कम से कम चार अन्य घटनाओं में भी शामिल है। ए


मेक्सिको में बंदूकधारियों ने की नौसेना के रियर एडमिरल की गोली मारकर हत्या मेक्सिको 
सिटी। मेक्सिको में बंदूकधारियों ने नौसेना के एक ‘रियर एडमिरल’ की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी। मेक्सिको की नौसेना ने बताया कि बंदरगाह शहर मंजानिलो में हमलावरों ने एक रियर एडमिरल की गोली मारकर हत्या कर दी। रियर एडमिरल नौसेना के सर्वोच्च पद ‘फुल एडमिरल’ से नीचे का पद है। स्थानीय मीडिया ने नौसेना के अधिकारी का नाम फर्नांडो गुएरेरो अल्कांतार बताया है लेकिन नौसेना के प्रवक्ता ने नाम की पुष्टि नहीं की है। नौसेना ने एक बयान में बताया कि जिस समय अधिकारी पर हमला किया गया उस समय वह अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहे थे। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। देश में मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा उच्च पदस्थ अधिकारियों पर हमले के मामले काफी कम हैं। वर्ष 2013 में बंदूकधारियों ने पड़ोसी राज्य मीचोआकन में वाइस एडमिरल कार्लोस मिगुएल सालाजार की हत्या कर दी थी। 

ये भी पढे़ें : पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, 21 लोगों की मौत और 30 घायल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज