यूपी में चुनाव लड़ेगी अठावले की पार्टी: पवन
बरेली, अमृत विचार। त्रिस्तरीय और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता सोमवार देर शाम आरके यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकत करने के बाद प्रेसवार्ता की और बताया प्रदेश के हर जिले में वह भ्रमण कर संगठन को धार देने …
बरेली, अमृत विचार। त्रिस्तरीय और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता सोमवार देर शाम आरके यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकत करने के बाद प्रेसवार्ता की और बताया प्रदेश के हर जिले में वह भ्रमण कर संगठन को धार देने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह पार्टी पदाधिकारियों से मिल रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आरपीआई 2022 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी। इसमें बीजेपी हमारे लिए कुछ सीटें छोड़ेगी। इसके बदले में हम उन्हें पूरे देश में समर्थन देंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी हर जिले में अपनी टीम तैयार कर रही है। बड़ी संख्या में लोग हमसे जुड़े हैं। पार्टी न केवल बाबासाहेब आंबेडकर के समर्थकों को जोड़ रही है, बल्कि इसमें हर तबके के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग साथ आ रहे हैं। त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर कहा बरेली मंडल के पदाधिकारियों से संपर्क कर रणनीति बनाई जाएगी। गांव-गांव लोगों से संपर्क करके उनको पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने कहा मायावती की पार्टी से पहले आरपीआई सक्रिय है। एक बार फिर खोई हुई जमीन को वापस लेने के लिए बड़े पैमाने पर लोग जुट रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अठावले का एक ही संकल्प है समाज में जाति को लेकर भेदभाव नहीं करना है। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नदीम इकाबर ने कहा पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी की बात कही।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष राशिद, नवाबगंज के विधानसभा अध्यक्ष फारूक,राजू राय सिंघम, रिफा आलिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
