Prayagraj News : वाइएमसीए में लगा पुस्तक मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार: वाइएमसीए सेंटेनरी स्कूल एंड कालेज में शनिवार को पुस्तक मेला लगा। इस आयोजन से बताने का प्रयास हुआ कि पुस्तकें जीवन का अभिन्न अंग हैं। वे हमारी सच्ची दोस्त हैं। विद्यार्थी उनके जरिए अपनी सभी समस्याओं का हल प्राप्त कर सकते हैं।

इस आयोजन में लिटफ्यूजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भी सहयोग दिया। पुस्तक मेले से विद्यार्थियों को शैक्षिक संसाधनों से सशक्त बनाने और पढ़ने के लाभ से परिचित कराने के लिए आयु के अनुसार पुस्तकों की विस्तृत श्रृंखला यहां प्रस्तुत की गई। इसका उद्घाटन प्रधानाचार्य रीमा मसीह ने किया।

सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कहानियों की किताबें, उपन्यास, फिक्शन, विज्ञान कथाएं और अन्य साहित्यिक पुस्तकों को देखा। अभिभावकों ने भी इसमें रुचि ली।

यह भी पढ़ें-  कथित सपा नेता के पिता की ओछी हरकत : बेटे को मुकदमे से बचाने के लिए दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को नोटिस भेज बना रहा दबाव

संबंधित समाचार