बरेली: जिले में 1983 निगेटिव, 35 नए संक्रमित मिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमितों की रफ्तार में रविवार को कमी होने के बाद सोमवार को एक बार फिर रफ्तार बढ़ गई। सोमवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार आलमगिरिगंज में एक ही परिवार के दो सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमितों की रफ्तार में रविवार को कमी होने के बाद सोमवार को एक बार फिर रफ्तार बढ़ गई। सोमवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार आलमगिरिगंज में एक ही परिवार के दो सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, सोमवार को 2014 लोगो की जांच रिपोर्ट जिसमें एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष निजी लैब से संक्रमित निकले हैं। जिले में कुल 35 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिलें में 1983 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
शांति निवास, राजेन्द्र नगर, मुंशी नगर, आलमगिरीगंज, रामपुर गार्डन, बिहारीपुर, नवादा शेखान, शीशगढ़, किला छावनी, कुंवरपुर, गणेशपुरम, गुलाम नगर, मढ़ीनाथ, अनुपम नगर, गंगा नगर, बड़ा बाजार, गंगा नगर कालोनी, आलोक नगर में संक्रमित निकले है।

संबंधित समाचार