Bulldozer Action: पुलिस ने संभाला मोर्चा तो दो मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को जोन छह में शुभम सिनेमा के पास मानक विपरीत बने दो मंजिला भवन को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। कैसरबाग कोतवाली की मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों पर काबू पाया।

भवन का शेष हिस्सा एलडीए रविवार को तोड़ेगा। जोनल अधिकारी जोन 6 शशि भूषण पाठक के नेतृत्व में एलडीए की टीम शनिवार शाम लगभग 4 बजे भवन ध्वस्त करने पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर 25 से 30 लोग पहुंच गए और विरोध करने लगे। 

एलडीए के अभियंताओं ने पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद ही मौके पर कैसरबाग पुलिस बल पहुंच गया। एलडीए की टीम ने लगभग ढाई घंटे चली कार्रवाई में भवन ध्वस्त कर दिया। एलडीए बचा हुआ हिस्सा रविवार को तोड़ कर जमीन को पूरी तरह खाली करवाएगा।

यह भी पढ़ें:-VIDEO: नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार

संबंधित समाचार