Bareilly: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक  मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। निर्माणाधीन मकान पर शटरिंग का काम कर रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट के चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर निवासी नन्हे खां(30 साल) पुत्र नत्थू खां के परिवाल वालों ने बताया कि नन्हे खां शटरिंग का काम करता था। वह भोजीपुरा क्षेत्र के गांव भूड़ा में एक मकान की शटरिंग करने गया था, लेकिन इसी दौरान शटरिंग करते समय सरिया पास से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। 

उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह चार बच्चों का पिता था। उसकी पत्नी शबनम और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: सड़क किनारे ट्रक का टायर ठीक कर रहे ड्राइवर को कार ने रौंदा, मौत

संबंधित समाचार