Singham Again Box Office : बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' का धमाल, 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारतीय बाजार में 206 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई है।

https://www.instagram.com/p/C8LmEYovi7n/

सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर,टाइगर श्रॉफ,अक्षय कुमार,रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है। सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ का शानदार कारोबार किया था।

वहीं फिल्म ने आठवें दिन आठ करोड़ ,नौवे दिन 12.25 करोड़ और दसवें दिन 13.25 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई की है। इस तरह फिल्म सिंघम अगने ने भारतीय बाजार में 206 करोड़ की कमाई कर ली है। 

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट को लेकर महिला प्रधान फिल्म बनाएंगे नाग अश्विन! दमदार होगी लीड हीरोइन की भूमिका 

संबंधित समाचार