नौगांवा सादात में बीजेपी की संगीता चौहान ने सपा के जावेद आब्दी को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा की नौगांवा सादात सीट पर हुये उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संगीता चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के जावेद अब्बास को 15 हजार 77 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी है। पहले का अपडेट पढ़ें- 6:05 PM: सत्ताइसवें राउंड में सपा आगेनौगावां विधानसभा …

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा की नौगांवा सादात सीट पर हुये उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संगीता चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के जावेद अब्बास को 15 हजार 77 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी है।

पहले का अपडेट पढ़ें-

6:05 PM: सत्ताइसवें राउंड में सपा आगे
नौगावां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से अब सपा 442 वोटों से बीजेपी से आगे चल रही है। सत्ताइसवें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संगीता चौहान को 58378 वोट मिले हैं। सपा उम्मीदवार जावेद आब्दी को 58802, बसपा के फुरकान अहमद को 31329, कांग्रेस की डॉक्टर कमलेश को 3602 मत मिले हैं।

5: 47 PM : छब्बीसवें राउंड में सपा 3314 वोटों से आगे
बीजेपी संगीता चौहान
मत- 54940
सपा जावेद आब्दी
मत- 58254
बसपा फुरकान अहमद
मत- 28006
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत- 3571

5: 36 PM : पच्चीसवें राउंड में सपा 6537 वोटों से आगे
बीजेपी संगीता चौहान
मत- 50637
सपा जावेद आब्दी
मत- 57174
बसपा फुरकान अहमद
मत- 26706
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत- 3494

5: 30 PM : चौबीसवें राउंड में सपा 6178 वोटों से आगे
बीजेपी संगीता चौहान
मत- 48365
सपा जावेद आब्दी
मत- 54543
बसपा फुरकान अहमद
मत- 24951
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत- 3432

5: 17 PM : तेइसवें राउंड में सपा 2643 वोटों से आगे
बीजेपी संगीता चौहान
मत- 48026
सपा जावेद आब्दी
मत- 50669
बसपा फुरकान अहमद
मत- 24153
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत- 2894

4: 58 PM : इक्कीसवें राउंड में बीजेपी 4088 वोटों से आगे
बीजेपी संगीता चौहान
मत- 47331
सपा जावेद आब्दी
मत- 43243
बसपा फुरकान अहमद
मत- 23664
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत- 2480

2: 50 PM :बीसवें राउंड में बीजेपी 5310 वोटों से सपा से आगे
बीजेपी संगीता चौहान
मत- 45630
सपा जावेद आब्दी
मत- 40320
बसपा फुरकान अहमद
मत- 23448
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत- 2446

2: 50 PM :उन्नीसवें राउंड में बीजेपी 3859 वोटों से सपा से आगे
बीजेपी संगीता चौहान
मत- 42045
सपा जावेद आब्दी
मत- 38186
बसपा फुरकान अहमद
मत- 22086
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत- 2327

2: 40 PM : अठारवें राउंड में बीजेपी 5593 वोटों से सपा से आगे
बीजेपी संगीता चौहान
मत:- 41264
सपा जावेद आब्दी
मत:- 35671
बसपा फुरकान अहमद
मत:- 21406
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत:- 2223

2: 30 PM : सत्रहवें राउंड
नौगावां विधानसभा सीट से बीजेपी 5268 वोटों से आगे चल रही है।
बीजेपी संगीता चौहान
मत – 38667
सपा जावेद आब्दी
मत- 33399
बसपा फुरकान अहमद
मत- 20600
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत- 2084

2: 25 PM: सोलहवें राउंड में भी बीजेपी आगे
नौगावां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से अब बीजेपी 4492 वोटों से सपा से आगे चल रही है। सोलहवें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संगीता चौहान को 36003 वोट मिले हैं। सपा उम्मीदवार जावेद आब्दी को 31511, बसपा के फुरकान अहमद को 20029, कांग्रेस की डॉक्टर कमलेश को 2017 मत मिले हैं।

2: 20 PM: पन्द्रहवें राउंड में बीजेपी सपा से आगे
नौगावां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से अब बीजेपी 3758 वोटों से सपा से आगे चल रही है।पन्द्रहवें राउंड में सपा उम्मीदवार जावेद आब्दी को 29781 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संगीता चौहान को 33723, कांग्रेस की डॉक्टर कमलेश को 1956, बसपा के फुरकान अहमद को 18969 मत मिले हैं।

1: 55 PM: चौदहवें राउंड में भी भाजपा आगे
भाजपा 3433 वोटों से सपा से आगे चल रही हैं।
बीजेपी संगीता चौहान
मत :- 31102
सपा जावेद आब्दी
मत:- 27669
बसपा फुरकान अहमद
मत:- 18652
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत:- 1773

1: 40 PM: तेरहवें राउंड में भी भाजपा आगे
भाजपा 1864 वोटों से सपा से आगे चल रही हैं।
बीजेपी संगीता चौहान
मत :- 27488
सपा जावेद आब्दी
मत:- 25626
बसपा फुरकान अहमद
मत:- 17912
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत:- 1692

1: 30 PM: बारहवें राउंड
बीजेपी संगीता चौहान
मत :- 24628
सपा जावेद आब्दी
मत:- 24341
बसपा फुरकान अहमद
मत:- 17147
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत:- 1603
बीजेपी 287 वोटों से सपा से आगे।

1: 18 PM: ग्यारहवें राउंड में बीजेपी सपा से आगे
नौगावां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से अब बीजेपी 949 वोटों से सपा से आगे हो गई है। ग्यारहवें राउंड में सपा उम्मीदवार जावेद आब्दी को 22 हजार 15 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संगीता चौहान को 23164, कांग्रेस की डॉक्टर कमलेश को 1528, बसपा के फुरकान अहमद को 15563 मत मिले हैं।

12: 51 PM: नौवें राउंड में सपा आगे, अंतर हुआ कम
नौगावां विधानसभा सीट से सपा 634 वोटों से बीजेपी से आगे चल रही है। इस राउंड में भाजपा ने जीत के अंतर को कम किया है। नौवें राउंड में सपा उम्मीदवार जावेद आब्दी को 18757 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संगीता चौहान को 18123, कांग्रेस की डॉक्टर कमलेश को 1171, बसपा के फुरकान अहमद को 13251 मत मिले हैं।

12: 25 PM: नौगावां विधानसभा सीट आठवें राउंड में सपा आगे
अमरोहा की नौगावां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से सपा 1957 वोटों से बीजेपी से आगे चल रही है। आठवें राउंड में सपा उम्मीदवार जावेद आब्दी को 17339 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संगीता चौहान को 15382, कांग्रेस की डॉक्टर कमलेश को 1062, बसपा के फुरकान अहमद को 11447 मत मिले हैं।

12: 10 PM: सातवां राउंड
बीजेपी संगीता चौहान
मत:- 12689
सपा जावेद आब्दी
मत:- 15658
बसपा फुरकान अहमद
मत:- 9840
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत:- 868
सपा उम्मीदवार 2969 वोटों से बीजेपी से आगे चल रहे है।

11: 45 AM: छठा राउंड
संगीता चौहान (बीजेपी) 10807
मौलाना जावेद आब्दी (सपा) 12563
फुरकान अहमद (बसपा) 8096
डॉक्टर कमलेश सिंह ( कांग्रेस ) 739
छठे राउंड में सपा उम्मीदवार का अंतर हुआ कम
नौगावां विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में छठे राउंड में सपा उम्मीदवार का अंतर कम हुआ है। वह इस राउंड में भाजपा उम्मीदवार से 1756 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार छठे राउंड में 10 807 वोट लेकर दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

11: 15 AM: पांचवा राउंड
बीजेपी संगीता चौहान
मत:- 8186
सपा जावेद आब्दी
मत:- 11374
बसपा फुरकान अहमद
मत:- 6466
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत:- 640
सपा 3188 वोटों से बीजेपी से आगे चल रही है।

10: 36 AM: चौथा राउंड
बीजेपी संगीता चौहान
मत:- 5920
सपा जावेद आब्दी
मत:- 9948
बसपा फुरकान अहमद
मत:-5389
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत:-557
सपा 4028 वोटों से बीजेपी से आगे चल रही है।

10: 15 AM: तीसरा राउंड
बीजेपी संगीता चौहान
मत:- 3663
सपा जावेद आब्दी
मत:- 7938
बसपा फुरकान अहमद
मत:-3901
कांग्रेस डॉक्टर कमलेश
मत:-375
सपा 4275 वोटों से बीजेपी से आगे चल रही है।

09: 50 AM: दुसरा राउंड
सपा प्रत्याशी जावेद अब्बास आगे
भाजपा प्रत्याशी 569
बसपा प्रत्याशी को 482

09: 30 AM: पहला राउंड
-संगीता चौहान (बीजेपी )— 569
-मौलाना जावेद आब्दी (सपा)— 3185
-फुरकान अहमद (बसपा) 482
डॉक्टर कमलेश सिंह – ( कांग्रेस ) 157
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी 2616 वोटों से आगे 2616 वोटो से आगे

अमरोहा में कड़ी सुरक्षा के बीच नौगांवा विधान सभा उपचुनाव की मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। बिना पास के किसी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। लंबे इंतजार के बाद नौगांवा विधान सभा के लोगों को नया विधायक मिल जाएगा।

बता दे कि कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन की वजह से नौगांवा सीट खाली हो गई थी। जिस पर उपचुनाव हुआ और तीन नवंबर को मतदान किया गया। हालांकि मतदान में यहां के लोगों ने प्रदेश में पहला स्थान पाया। प्रदेश की सातों सीटों पर नौगांवा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ। सोमवार को डीएम उमेश मिश्र और एसपी डा. विपिन ताडा ने मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पार्टी समर्थकों को मतगणना स्थल से पहले ही रोक दिया जाएगा। बैरियर लगाए गए हैं। चुनाव जीत के बाद किसी प्रकार के जुलूस पर रोक रहेगी। रोशनी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। लगातार जेनरेटर चलता रहेगा। जिससे किसी प्रकार का अवरोध पैदा न हो सके।

संबंधित समाचार