प्रयागराज: UPPSC के छात्रों ने एक ही शिफ्ट में परीक्षा की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन, मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश बिहार से करीब दस हजार की संख्या में पहुंचे पीसीएस-आरओ-एआरओ पद के अभ्यर्थियों ने सभी परीक्षा को एक दिन कराने की मांग को लेकर सोमवार को लोक सेवा आयोग का घेरव करने के लिए गेट पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। अभ्यर्थियों के पहुंचने के पहले ही पुलिस ने गेट से करीब 500 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। 

हंगामा करते हुए हुए अभ्यर्थी आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए लोक सेवा आयोग के अंदर घुसने लगे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने गेट नंबर 3 पर खड़े होकर लोक सेवा आयोग और  सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। 

cats

इस दौरान अभ्यर्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आयोग एक दिन में परीक्षा को कराने और नॉर्मलाइजेशन को निरस्त करने का नोटिस नहीं जारी करेगा तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा। वहीं आयोग के सचिव अशोक कुमार ने परीक्षा की तैयारी को लेकर सभी जिले के जिलाधिकारियों (नोडल अधिकारियों) की एक बैठक 21 नवंबर को बुलाई है।  

एक सप्ताह पहले आयोग को प्रदर्शन की मिली थी सूचना

अभ्यर्थियों ने आयोग को धरना प्रदर्शन करने की सूचना एक सप्ताह पहले की थी। विभिन्न राज्यों से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शन की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद अभ्यर्थी पहुंचना शुरु कर दिये थे। 

यह भी पढ़ें:-Noida News: एक साथ जली पांच चिताएं, चीत्कार सुनकर दहल उठे दिल, हर आंख हुई नम

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म