बदायूं : विधवा को भी नसीब नहीं शौचालय, शौच से लौटते समय टूट गए दोनों पैर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई बार मांग करने के बाद भी पास नहीं हुआ महिला के लिए शौचालय

बिसौली, अमृत विचार।  शौच के लिए जंगल की ओर जाते समय सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के दोनों पैर टूट गए। महिला को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। 


कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव जयवंती विधवा हैं। उनके सात बच्चे हैं। उनके घर पर शौचालय नहीं है। जिसके चलते उन्हें शौच के लिए जंगल जाना पड़ता है। वह शौचालय के लिए कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं लेकिन उनका शौचालय पास नहीं हुआ। सुबह के समय वह शौच के लिए जंगल गई थीं। शौच के बाद वापस लौटते समय मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर तेज गति से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जयवंती दूर जा गिरीं। बाइक का पहिया उनके पैरों के ऊपर से गुजर गया। महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

संबंधित समाचार