Lucknow News : महिला डॉक्टर ने लगाया मारपीट व कपड़े फाड़ने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही जांच

लखनऊ, अमृत विचार : गाजीपुर थानाक्षेत्र में एक ही क्लीनिक में बैठने वाले डॉक्टरों के बीच मारपीट हुई। महिला डॉक्टर ने साथी पर पीटने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जबकि साथी डॉक्टर ने महिला चिकित्सक पर भी मारपीट का आरोप लगाते हुए गुडंबा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गोमतीनगर विस्तार निवासी महिला डॉक्टर व डॉ. तेज सिंह एक ही क्लीनिक में बैठते हैं। महिला डॉक्टर का आरोप है कि डॉ. तेज व उसका कर्मचारी आए दिन उन्हें परेशान करता है। वह कई बार क्लीनिक में पानी की आपूर्ति बंद कर चुके हैं। आरोप है कि तेज सिंह ने कुछ दिन पहले फिर आपूर्ति बंद कर दी। विरोध पर उनके कर्मचारी जीवन लाल की पिटाई कर दी। सूचना पर जब महिला डॉक्टर पति के साथ क्लीनिक पहुंचीं तो डॉ. तेज सिंह गाली देने लगा। मना करने पर उनके कपड़े फाड़ डाले। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-Prayagraj News : कर नोटिस विधिवत जारी न होने पर करदाता नई नोटिस का हकदार

संबंधित समाचार