अयोध्या की नींव हिला देंगे... आतंकी पन्नू ने राम मंदिर को उड़ाने की दी धमकी, Alert पर सुरक्षा एजेंसियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने 16 और 17 नवंबर को राम मंदिर में हिंसा की योजना बनाई है और इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की प्रार्थना करते हुए तस्वीरें भी दिखाई है। पन्नू ने यह धमकी कनाडा के ब्रैम्पटन से रिकॉर्ड की थी। वीडियो के जारिए मिली धमकी के बाद पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

वीडियो के जरिए आतंकी पन्नू ने कहा, 'हम हिंदुत्व विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे।' पन्नू की इस धमकी को भारत के सबसे पवित्र स्थलों में से एक (राम मंदिर) के लिए बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। खालिस्तानी आतंकी ने कनाडा में रहने वाले भारतीयों को हिंदू मंदिरों पर हो रहे खालिस्तानी हमलों से दूर रहने की भी धमकी दी है।

धमकी के बाद अयोध्या जिला प्रशासन  श्रीराम जन्मभूमि परिसर सहित पुरे अयोध्या मे हाई अलर्ट कर दिया गया है। खास तौर पर राममंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया।

अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि आतंकी पन्नू ने वीडियो के माध्यम से धमकी दी है। इस तरह के वीडियो बयान पहले भी जारी किए गए हैं। हम सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से समीक्षा कर रहे हैं। वहीं एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे श्री राम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व कहा यहाँ 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है परिसर की सुरछा पहले से ही अभेद है।  

यह भी पढ़ें:-UPPSC Protest: छात्र आंदोलन के बीच यूपीपीएससी का बड़ा बयान, परीक्षा को लेकर कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार