Manoj Mitra death : नहीं रहे पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज मित्रा, 86 वर्ष की उम्र में निधन 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को अपने नाटकों के जरिये उठाने वाले कलाकार, लेखक एवं निर्देशक मनोज मित्रा का मंगलवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों के कारण मनोज मित्रा का निधन हुआ। एक चिकित्सक के अनुसार, बंगाली रंगमंच के मशूहर कलाकार मित्रा ने मंगलवार सुबह करीब 8.50 बजे अंतिम सांस ली।

 चिकित्सक ने बताया, ‘‘कई बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण मित्रा को तीन नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आज सुबह करीब 8.50 बजे उनका निधन हो गया।’’ चिकित्सकों ने बताया कि इससे पहले, मनोज मित्रा को सांस लेने में तकलीफ, शरीर में सोडियम और पोटेशियम के असंतुलन सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण 20 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

हालांकि सितंबर के अंत में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। तपन सिन्हा की फिल्म ‘बंछारामर बागान’ में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर मित्रा ने महान निर्देशक सत्यजीत रे की ‘घरे बाइरे’ और ‘गणशत्रु’ जैसी फिल्म में भी काम किया है। फिल्म ‘बंछारामर बागान’ मित्रा के नाटक ‘सजानो बागान’ पर आधारित थी। अपनी कॉमेडी और खलनायक की भूमिकाओं के लिए मशहूर मित्रा ने बुद्धदेव दासगुप्ता, बासु चटर्जी, तरुण मजूमदार, शक्ति सामंत और गौतम घोष की फिल्मों में भी अभिनय किया है। 

ये भी पढ़ें : शाहरुख खान को धमकी देने वाला फैजान खान गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ऑरेंज कैप पर कब्जा किये बैठे सूर्यवंशी; भुवनेश्वर कुमार से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप; फाइनल मैच में तय होगा कौन है हकदार
यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा