Kanpur: नगर निगम ने बकाया न देने पर पांच भवनों पर की तालाबंदी, जोन पांच व तीन में भी हुई कार्रवाई, इतने लाख रुपये वसूले...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गृहकर के बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई जारी है। सोमवार को जोन 3 और 5 के बड़े बकायेदारों से वसूली का अभियान चलाया गया। इस दौरान जोन 3 में 8 भवनों से बकाया राशि वसूली गई जबकि 2 के खिलाफ तालाबंदी की कार्रवाई की गई। इसी तरह जोन 5 में भी कार्रवाई हुई। यहां 9 भवनों में 6 से लगभग 4.5 लाख रुपये वसूली की गई, जबकि 3 मकान मालिकों की ओर से बकाया गृहकर न जमा करने पर भवन सीज करने की कार्रवाई हुई। 

नगर आयुक्त के आदेश पर जोनल कार्यालय जोन-3 ने बड़े बकायेदारों से गृहकर वसूली के लिये बड़े कुर्की/ सीजिंग के लिये समाचार पत्रों में नाम प्रकाशित किये थे।  इसके तहत वार्ड 25 में वसूली अभियान चलाया गया। यहां निवासी रवीन्द्र नाथ मिश्रा भवन संख्या 127/8/16, कृष्णा पाण्डेय भवन संख्या 127/एस/90 और रानी देवी पत्नी जीपी पाण्डेय के भवन संख्या 127/एस0/656 विनोबा नगर की ओर से बकाया न जमा करने पर सीज करने की कार्रवाई की गई। 

यहां शेष 6 भवन मालिकों ने मांग के सापेक्ष किश्तवार राशि जमा की। कर अधीक्षक राम सजीवन ने बताया कि अभियान के दौरान 435000 रुपये की वसूली की गई। कार्रवाई में कर अधीक्षक राजेन्द्र पाल व क्षेत्रीय राजस्य निरीक्षक ललित कुमार व सहायक सुरेश कुमार, विजय कुमार यादव एवं ईटीएफ टीम रही।

वार्ड-38 फजलगंज में  चला अभियान

वार्ड-38 फजलगंज में कुर्की अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 8 भवनों से बकाया जमा कराया गया एवं 2 भवनों का बकाया जमा न होने के कारण भवन पर ताला बन्दी की कार्रवाई की गई। यहां अभियान में कर अधीक्षक राजेश कुमार व मिथिलेश मिश्रा, राजस्व निरीक्षक व ईटीएफ टीम रही।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पुरी ग्वालियर एक्सप्रेस के कोच की स्प्रिंग टूटी; बोगी लहराने से सहमे यात्री, किया सेंट्रल पर हंगामा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म