Ayodhya News : फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार : इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआ में एक अंधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया गया कि थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में सुरेश कुमार (40) का शव गांव के बाहर एक कठगूलर के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला। मंगलवार को सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने पेड़ से लटकते शव को देखा। परिजनों को सूचना दी, सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अमर बहादुर पटेल ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की पत्नी माधुरी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। वहीं मृतक के छोटे भाई मुकेश ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें- Ayodhya News : अमौनी के मेले की तैयारियां जोरों पर

संबंधित समाचार