रामपुर: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शाहबाद, अमृत विचार। शाहबाद-रामपुर मार्ग पर रामगंगा पुल के निकट पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
 
कोतवाली क्षेत्र मिलक के गांव उदयपुर जागीर निवासी फुरकान (22)  मंगलवार शाम को रिश्तेदारी से अपने घर आ रहा था। इस दौरान शाहबाद-रामपुर मार्ग पर तालिकाबाद और रामगंगा पुल के बीच पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फुरकान के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव को सीएचसी पहुंचाया। रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक मृतक युवक दिल्ली में सोफे बनाने का काम करता था और कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था।

ये भी पढ़ें - रामपुर: शाहबाद में बरातियों की कार ट्राली में घुसी, एक की मौत

संबंधित समाचार